फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चैलेंजर्स क्लब ने द ब्लू कैप्स को तीन रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को चैलेंजर्स क्लब ने द ब्लू कैप्स को तीन रन से हराया। टी-20 मुकाबले में चैलेंजर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से विनय नाथ 67, महेंद्र ने 43 और हनी ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं द ब्लू कैप्स की ओर से कपिल और सागर ने तीन-तीन, मनीष और हरप्रीत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में द ब्लू कैप्स की टीम सात विकेट के नुकसान पर 210 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सागर ने 77, दर्पण ने 31, नितिन ने 25 रन की पारी खेली। अर्जुन ने तीन, महेंद्र ने दो, दीपक और सचिन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी के लिए अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें