संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) पूरे एनसीआर में लागू है। जबकि 17 नवंबर से ग्रैप चार के सख्त नियम लागू किए गए हैं। इस क्रम में यातायात पुलिस ने 21 नवंबर को ग्रैप नियमों के उल्लंघन करने पर 80 वाहनों के चालान किए हैं। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर की है। पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर ने कहा कि ग्रैप चार के नियमों के उल्लंघन करने पर 18 नवंबर को 45, 19 नवंबर को 177 और 20 नवंबर को 68 वाहनों के चालान किए जा चुके है। जबकि साल 2024 में 31 अक्टूबर तक 15 साल पुराने 64 और 10 साल पुराने 3 वाहनों को जब्त किए हैं।