फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला से छीनी चेन बरामद, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने नरेंद्र और प्रिंस को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। 26 अक्तूबर को महिला घर के बाहर खड़ी थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक उसकी चेन झपटकर भाग गए थे। पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र ने चेन झपटी थी, जबकि प्रिंस मोटरसाइकिल चला रहा था। नरेंद्र पर पहले से झपटमारी और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें