फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीजीएसटी की टीम ने तंबाकू से भरे आठ ट्रक किये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अवैध तंबाकू कारोबार के खिलाफ केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त कार्यालय (सीजीएसटी) की टीम ने रविवार को छापेमारी की। टीम ने बल्लभगढ़ के डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर छापा मारकर करीब आठ ट्रक जब्त किए। जिनमें लगभग दो करोड़ रुपये की च्युइंग तंबाकू बताई जा रही है।
विज्ञापन


एनआईटी 4 स्थित सीजीएसटी आयुक्त कार्यालय को सूचना मिली कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर अवैध तंबाकू ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीजीएसटी की एंटी-इवेंशन टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और ट्रकों की जांच शुरू की। टीम ने जब ट्रकों की तलाशी ली तो उनमें बिना किसी वैध दस्तावेज के च्युइंग तंबाकू पाई गई। अधिकारियों ने तुरंत सभी ट्रकों को कब्जे में लेकर पूरा माल सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह माल अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें