फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटियों में केवल दो घंटे जनगणना की परमिशन, बैल बजाने की नहीं है इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज कुमार
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में इन दिनों जनगणना कार्य जारी है लेकिन लोगों में इसकी कम समझ और जागरूकता के कारण डर का माहौल बना हुआ है। खासकर सोसाइटी और सेक्टरों में रहने वाले लोग जनगणना कर्मचारियों को केवल दो घंटे का ही समय दे रहे हैं। इस दौरान गार्ड उनके साथ रहता है और कई जगह घंटी बजाने पर भी रोक लगा दी गई है।

सेक्टर और सोसाइटी क्षेत्रों में जनगणना कर्मचारियों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। कई घरों में महिलाएं और बच्चे अकेले रहते हैं, ऐसे में वे कर्मचारियों को अंदर आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। लोगों से बात करने के लिए भी पहले परमिशन लेनी पड़ती है, जिससे काम में देरी हो रही है। सोसाइटी, सेक्टर और टावर वाले इलाकों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन


दबाव में काम कर रहे शिक्षक
प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला प्रधान चतरसिंह का कहना है कि जनगणना के लिए उन्हें एक ही इलाके में कई बार जाना पड़ता है। कई बार लोग घर पर नहीं मिलते, तो कई बार बाद में आने के लिए कह देते हैं। इससे उनका समय और मेहनत दोनों बढ़ रहे हैं। सोसाइटी, सेक्टर और टावर वाले इलाकों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है, जहां लोग आसानी से सहयोग नहीं कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अध्यापकों को टोपी, टैबलेट, आईकार्ड और जनगणना बैग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके बावजूद उन्हें लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इससे प्रत्येक दिन काम पूरा करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


साइबर ठगी का डर भी बना कारण

हाल के समय में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने लोगों को काफी सतर्क कर दिया है। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से लोग बच रहे हैं, जिसका असर जनगणना कार्य पर भी पड़ रहा है। कई लोग जनगणना कर्मचारियों को संदेह की नजर से देखते हैं और उन्हें घर में प्रवेश नहीं देते। कुछ लोग जानकारी साझा करने से भी हिचकिचा रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को सही जानकारी जुटाने में कठिनाई हो रही है और जनगणना प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें