फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षकों के खाते में पहुंचेगा जनगणना का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जनगणना-2027 की ड्यूटी में जुटे शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब जल्द भुगतान मिलने की उम्मीद है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सोमवार तक मानदेय जारी करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा।

दरअसल, जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस का काम पूरा हो चुका है। इस चरण में बड़ी संख्या में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। काम पूरा होने के बाद कर्मचारी मानदेय जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब निदेशालय के निर्देश के बाद भुगतान की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। फरीदाबाद में भी बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य में लगाए गए थे। ऐसे में जिले के कर्मचारियों की नजर अब मानदेय के उनके खातों में पहुंचने पर है। विभागीय निर्देश लागू होने के बाद जल्द ही लंबित भुगतान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 11 सितंबर को सुबह 11 बजे ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी होगी। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ मानदेय और अन्य भुगतान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इससे भुगतान प्रक्रिया की निगरानी भी होगी और लंबित मामलों की जानकारी सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें