फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडरपास में घुसा सीमेंट मिक्सर ट्रक फंसा, आधे घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा सका चालक
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने टायरों की हवा निकालकर निकाला वाहन
संंवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रविवार रात सीमेंट मिक्सर ट्रक फंस जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकालकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट ट्रैफिक बूथ के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक एनआईटी की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। चालक मार्ग तलाशने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहा था। इसी दौरान वह ट्रक को ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में ले गया। अंडरपास की ऊंचाई का सही अनुमान न लगने के कारण ट्रक बीच में फंस गया और आगे नहीं बढ़ सका। ट्रक फंसते ही अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक के सभी टायरों की हवा निकलवाकर उसकी ऊंचाई कम कराई, जिसके बाद वाहन को अंडरपास से बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात को सामान्य कर ट्रक को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में भारी वाहनों के फंसने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें, बल्कि सड़क किनारे लगे संकेतकों और ऊंचाई संबंधी चेतावनी बोर्डों का भी पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें