फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर उत्सव, बिहार की जनता के विश्वास को नेताओं ने बताया राष्ट्र हित की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में उत्सव का माहौल रहा। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-16 स्थित अपने सागर सिनेमा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया। परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साहपूर्ण नारों और जश्न के रंगों से पूरा वातावरण उमंग से भर गया।



मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख विजन पर जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, वह पूरे राष्ट्र को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने प्रधानमंत्री की माता के प्रति अनुचित शब्द कहे थे। गोयल ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी किसी का वोट नहीं चुराते, वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं और इस चुनाव ने इसे साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर भी बिहार की जीत का उत्सव ढोल-नगाड़ों और लड्डू बांटकर मनाया गया। नागर ने कहा कि बिहार ने गुंडाराज को नकार कर विकास को चुना है। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी और सड़कों जैसी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। नागर ने कहा कि विपक्ष ने भ्रम फैलाने का प्रयास किया, मगर जनता ने विकास के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया। उन्होंने बताया कि इस बार भाजपा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जल्द ही एनडीए का मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें