संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को एक प्रतिष्ठित होटल ले जाया गया, जहां होटल स्टाफ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसएस बांगा, मीनू बांगा, मोहिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में बच्चों को उपहार और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया।