बल्लभगढ़। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के साहूपुरा स्थित शिव कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। गांव साहूपूरा निवासी पिंकी ने बताया कि वह निजी नौकरी करती है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी दिव्यांशी उर्फ आशि (15) और छोटी बेटी अदिति है। 7 जुलाई की सुबह वह और उनके पति ड्यूटी पर चले गए थे तथा दिव्यांशी घर पर ही थी। शाम करीब 7 बजे घर लौटने पर छोटी बेटी अदिति घर पर मिली, लेकिन दिव्यांशी नहीं थी। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। संवाद