फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मवेशियों ने इंजीनियर पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में सींग लगने के कारण अंतड़ियां निकल गई बाहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सूरजकुंड-पाली पर हनुमान मंदिर के पास दो मवेशी लड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार इंजीनियर पर मवेशियों ने हमला कर दिया। हमले में एक मवेशी ने पेट में सींग मार दिया। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके पेट से अंतड़ियां तक बाहर आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल इंजीनियर की पहचान देवेेंद्र के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के पालम विहार में परिवार के साथ रहते हैं। वह फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई कुंवर सिंह ने बताया कि देवेन्द्र रोज की तरह मंगलवार सुबह भी बाइक से ड्यूटी करने फरीदाबाद आ रहे थे। इस दौरान सूरजकुंड-पाली मार्ग पर दो मवेशी आपस में लड़ रहे थे। जब तक देवेन्द्र उनसे बचने के लिए बाइक को हटा पाते, लड़ रहे दोनों मवेशियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हादसे के दौरान आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अजरौंदा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें