फरीदाबाद। सेक्टर-55 पुलिस ने शुक्रवार को एक कसीनो का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से करीब 60 हजार रुपये की कीमत की डाइस टेबल चिप्स भी बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान अजरौंदा निवासी विक्रम, गांधी कॉलोनी निवासी सबरजीत, एनआईटी निवासी नवीन, हितेश, हरमीत, विशाल, रोहित, फिरोज नेकपुर, साहिल सेक्टर-49, ग्रीस सेक्टर-49, देवेंद्र सेक्टर-10, कृष्ण संजय कॉलोनी बल्लभगढ़, अमित सेक्टर-18, अशोक सेक्टर-11, अंजलि, संजू सुभाष नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-55 गली नंबर 2 में छापा मारा। इस दौरान कसीनो में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।