फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैश वैन के गार्ड ने बाजार में चलाई गोली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-3 स्थित हुडा मार्केट में हुई घटना, हंगामा
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम में कैश डालने आई थी वैन
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़ । सेक्टर-3 स्थित हुडा मार्केट में कैश वैन के साथ आए निजी सुरक्षा गार्ड ने अचानक गोली चला दी। गोली चलते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई। एक दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संजू से पूछताछ की है । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुडा मार्केट में एसबीआई के एटीएम में कैश डालने के लिए वैन पहुंची। उसके साथ दो कस्टोडियन के अलावा सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। इस बीच संजू नाम के एक गार्ड ने हवा में गोली चल दी। वहां मौजूद आशीष ने घटना को देखा। इस बीच मौके पर अफरातफरी मच गई। आशीष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आशीष ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद था। इस बीच गार्ड ने गोली चला दी। गोली की आवाज से वहां हंगामा हो गया। बाकी स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने संजू का नाम लिया। बाद में पुलिस ने आशीष के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें