फरीदाबाद। जिले में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 146 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की। पिछले 48 घंटे के दौरान जिले में 254 नए मरीज मिले हैं। मौजूदा समय में जिले में 710 मामले उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती 127 मरीज फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। शेष 583 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर-30, एनआईटी 5, चार्मवुड विलेज, बाढ़ मोहल्ला, सेक्टर-29, 33, 37, 34, एनआईटी दो, सैनिक कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर-49, 22, एसजीएम नगर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेकटर-30, 31, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-88, 86, 16, 19, 17, 75, 84, 82, 21, 46, 9, 15 और सेक्टर-14 से नए संक्रमित मिले हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की दर 1.6 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.6 फीसदी बनी बनी हुई है। शुक्रवार को 1608 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1472 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 5 लाख 77 हजार 719 सैंपल लिए जा चुके हैं।