फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करंट से युवक की मौत पर बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गांव छांयसा स्थित बस स्टैंड के पास हुआ था हादसासंवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित बस स्टैंड के पास बिजली के खंभे पर लगे मीटर में करंट उतरने से बुधवार को एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव छांयसा निवासी रविन्द्र ने बताया कि उनका बेटा राजेश (33) बुधवार को सब्जी लेने के लिए बस स्टैंड के पास गया था। सब्जी की दुकान के पास बिजली का खंभा लगा हुआ था जिसपर बिजली का मीटर लगा हुआ था। मीटर पर कोई सेफ्टी बॉक्स नहीं था व तारें खुली हुईं थीं। जिसके कारण मीटर में करंट उतर रहा था। जब उनका बेटा खंभे के साथ से गुजर रहा था, तो उसका कोई अंग बिजली के खंभे पर लगे मीटर से छू गया और उसको करंट लग गया। गांव के लोग उसको उपचार के लिए अटल बिहारी मेडिकल कालेज में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। यदि बिजली विभाग उचित सावधानी बरतता तो यह हादसा नहीं होता। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें