फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकली लेवल लगाकर सरसों का तेल बेच रहे चार दुकानदारों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में नकली खाद्य पदार्थ बेचने के मामले थम नहीं रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को एनआईटी एक नंबर मार्केट में सरसों के तेल की बोतल पर नकली लेवल लगाकर बेचने के मामले का खुलासा किया है। इसमें चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकानों से काफी मात्रा में सरसों के तेल की बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के आरकेपुरम निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरसों के तेल उत्पादक एक कंपनी का प्रतिनिधि है। उन्हें कंपनी की ओर से ट्रेडमार्क की असली-नकली पहचान करने की अनुमति मिली हुई है। एक हफ्ते पहले सूचना मिली कि एनआईटी एक नंबर मार्केट में कुछ दुकानों पर कंपनी के नकली लेवल लगाकर तेल बेचा जा रहा है। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बाद में वह स्वयं ग्राहक बनकर बताई गई दुकानों से खरीदारी करने पहुंचे और जांच की। तब नकली ट्रेडमार्क की पुष्टि हुई। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की। मंगलवार रात चार दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों से 168 से अधिक नकली लेवल लगी सरसों के तेल की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने दुकान संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले भी बल्लभगढ़ में नकली सामान बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर सामान बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें