फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआर मैनेजर को पिस्टल दिखाकर 5.50 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दो वारदात को अंजाम दिया है। दोनों वारदात शहर के अलग-अलग इलाकों में हुईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में सवार युवकों से पिस्टल के बल पर 5.50 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने डंडे से कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। गांव मवई निवासी राजकिशोर ने सेक्टर-16 पुलिस चौकी में दी शिकायत में कहा सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास मल्टीटेक मोटर्स एलएलपी शोरूम में एचआर मैनेजर हैं। रविवार रात चालक जितेंद्र के साथ कार में शोरूम से 5.50 लाख रुपये लेकर मालिक के घर सेक्टर-16 पहुंचाने निकले। जैसे ही वह सेक्टर-16 सब्जी मंडी के सामने कैंटीन रोड पर पहुंचे। एक बाइक से दो युवक आए और अपनी बाइक कार के आगे लगा दी। पीछे बैठे युवक ने डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक अन्य बाइक पर एक और युवक सवार होकर आया। उसने पिस्टल दिखाकर कार का लॉक खुलवा लिया और वह राजकिशोर से रुपयों का बैग छीनकर फरार हो गए।
दूसरा मामला
एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग ने निकाले एक लाख, बदमाशों ने लूटे
बीके-हार्डवेयर रोड पर मेट्रो चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल सवार बुजुर्ग से सोमवार दोपहर एक बजे एक लाख रुपये लूट लिए। डबुआ कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय लाल बिहारी ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने एनआईटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक लाख रुपये की एफडी कराई थी। मकान निर्माण में पैसे कम पड़ने पर उन्होंने सोमवार को एफडी तुड़वाकर एक लाख रुपये निकाले। पैसे एक थैली में डालकर साइकिल से घर की तरफ जाने लगे। मेट्रो मोड़ के पास एक बाइक से दो युवक आए। उन्होंने साइकिल पर टंगी रुपयों की पॉलीथिन झपटी और भाग गए। लाल बिहारी का शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी। दोनों मामले पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। क्राइम ब्रांच की दो टीमें भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें