फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने महिला का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी एडिटेड अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने आईटी एक्ट और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
ठगों ने खाते से 1.25 लाख निकाले
फरीदाबाद। सेक्टर-82 के रामाकांत उप्पल के बैंक खाते की ईमेल आईडी बदलकर साइबर ठगों ने 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को भनक तक नहीं लगी और पैसे पार हो गए। साइबर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
रिफंड के नाम पर 98 हजार की ठगी
फरीदाबाद। सेक्टर-9 निवासी भूपेंद्र सिंह से कूकू एफएम का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी की गई। रिफंड दिलाने के बहाने ठगों ने उनके खाते से 98,500 रुपये उड़ा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
ट्रांसपोर्ट सेवा के नाम पर 1.19 लाख की धोखाधड़ी
फरीदाबाद। बड़खल के आरिफ खान से ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। अज्ञात आरोपी ने झांसे में लेकर आरिफ से 1.19 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और सेवा भी नहीं दी। ब्यूरो