फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक से मारपीट में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर के पास ढाबा संचालक व उसके कर्मचारियों पर हमला करने और चौराहे पर उत्पात मचाने के आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार सवार युवकों ने रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात को कार सवार युवकों ने करीब आधा घंटे तक नीलम चौक पर उत्पात मचाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों से भी आरोपियों ने अभद्रता की थी। आरोपी युवक ढाबा संचालक व उसके कर्मचारियों पर हमला करने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-48 निवासी संजय कुकरेजा ने पुलिस को बताया कि वह नीलम फ्लाईओवर के नीचे चिकन शॉप चलाता है। सोमवार रात करीब साढे़ 12 बजे वह ढाबा बंद कर रहे थे। आरोप है कि तभी नवीन रावत, मनजीत ठाकुर और दीपक कार में सवार होकर आए और खाना मांगने लगे। संजय ने उन्हें बताया कि ढाबा बंद हो गया है।
आरोप है कि तीनों युवकों ने अपनी कार से रॉड निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमला होने पर ढाबा संचालक व कर्मचारी भागने लगे, इस पर आरोपियों ने उनका पीछा कर हमला किया। हमले में संजय कुकरेजा, दीपक, कुलदीप व केदार को चोट लगी। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें