फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने बल्लभगढ़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानों पर छापे मारे। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों पर चाइनीज मांझा मिला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पंजाबी मोहल्ला में भाटिया नर्सिंग होम के नजदीक प्रतिबंधित चाईनीज मांझा बेचा जा रहा है। सोमवार शाम को टीम ने पंजाबी मोहल्ला में भाटिया नर्सिंग होम के नजदीक पतंग बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनोज, नितिन व समीर अरोड़ा की दुकानों पर पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझा मिला। संवाद