संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार एसजीएम नगर ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 18 वर्ष तक के गरीब बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच, आधार कार्ड, अपंगता प्रमाण पत्र, पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दाखिला, परिवार पहचान पत्र बनाया गया। इस दौरान 148 बच्चों को लाभ पहुंचाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा मौजूद रहे। पांचवें कैम्प का निरीक्षण मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आशीष जैन और श्रुति ने किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, डीएसडब्ल्यूओ और डीसीपीओ, शिक्षा, एमसीएफ, एनआईसी सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।