फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में हार्ट सर्जरी करने वाले फर्जी डॉक्टर समेत 6 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असली डॉक्टर ने आईएमए को दी शिकायत तो सामने आया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

हार्ट सेंटर चलाने वाली कंपनी के सीएमडी, एचआर हेड आदि भी जांच के घेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में ऑपरेशन करने वाले फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई। इस मामले में एसजीएम नगर थाना में मंगलवार शाम को एफआईआर हार्ट सेंटर का संचालन कर रही कंपनी के सीएमडी डॉ. एन प्रताप कुमार, एचआर हेड दलीप नायर कारपोरेट, सेंटर हेड व फाइनेंस मैनेजर पीयूष श्रीवास्तव, सेंटर हेड हरियाणा अजय शर्मा, बीके अस्पताल के सेंटर हेड मंदीप और नकली डिग्री लिए इलाज करने वाले डॉ. पंकज मोहन शर्मा पर केस दर्ज किया गया।

फरीदाबाद जिला अदालत में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता संजय गुप्ता की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि मेडीट्रीना कंपनी के सीएमडी व प्रबंधन ने यह जानते हुए कि डॉ. पंकज मोहन शर्मा के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है, उससे कई हृदय रोगियों का इलाज करवाया और उन्हें मौत के मुंह में धकेला है। इन्हीं के कहने पर अप्रशिक्षित डॉ. पंकज लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अभी तक 3 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली डॉक्टर ने आईएमए को दी शिकायत तो सामने आया फर्जीवाड़ा
आरोप है कि डॉक्टर पंकज मोहन शर्मा ने मेडीट्रीना हॉस्पिटल में हृदय रोगियों के इलाज के दौरान अपना एनएमसी रजिस्ट्रेशन नंबर 2456 योग्यता एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी (कार्डियोलॉजी) लिखी है जो कि सरासर गलत है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब असली डॉक्टर पंकज मोहन ने इसकी शिकायत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को की। शिकायत में असली डॉक्टर ने बताया की उनका एनएमसी रजिस्ट्रेशन नंबर 2456 है और कोई डॉ. पंकज मोहन शर्मा उनके रजिस्ट्रेशन व डिग्री के आधार पर हार्ट सेंटर में मरीजों का इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेडीट्रीना में हो रहे इस फर्जीवाड़े की जानकारी नागरिक अस्पताल के सीएमओ व पीएमओ ऑफिस को भी है, लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही, इनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर खानापूर्ति करके उसको दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें