फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हवाई फायरिंग करने के मामले में 10 पर केस, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव अटाली के पास होटल में खाना खाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर जान से मारने की नियत से हवाई फायरिंग की। थाना तिगांव पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 10 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अब तक दो आरोपियों अंकित और दिनेश को पकड़ा जा चुका है। गांव जुन्हेड़ा निवासी मनीष ने दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे केजीपी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में अपने दोस्त श्रीकांत गांव जुन्हेड़ा और प्रदीप निवासी शाहबाद के साथ खाना खाने गया था। इसी दौरान अटाली गांव निवासी गौरव, अंकित, दिनेश, कृष्ण, रिहान, रिजवान व अन्य चार ने से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब वह दोस्तों के साथ वापस घर आने लगे तभी बदमाशों ने फायरिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें