फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, बाइक सहित 20 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, बाइक सहित 20 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग को कार चालक ने टक्कर मारी, फिर करीब 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर काॅलोनी निवासी नीरज सैनी ने बताया कि उनकी महावीर कॉलोनी में परचून की दुकान है। 13 मार्च की शाम को वह पिता नेपाल सिंह के साथ बाइक से सेक्टर-65 ऊंचा गांव से घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से ऑल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह साइड में मिट्टी में गिर गए जबकि पिता को कार चालक बाइक सहित 20 मीटर की दूरी तक घसीटता ले गया।नीरज ने बताया कि पिता को सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। अब उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें