फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल को दिखाए काले झंडे, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल को दिखाए काले झंडे, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


एनआईटी क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से दस तक में 11.50 करोड़ के विकास कार्याें का शुभारंभ करने पहुंचे थे
केंद्रीय मंत्री को झेलना पड़ा विरोध, कांग्रेसी विधायक ने कहा उनके कराए कार्यों को अपना बता रहे मंत्री

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही शहर में राजनीतिक सियासत का पारा चढ़ गया। फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को एनआईटी क्षेत्र में एक विकास कार्य शुभारंभ के अवसर पर विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए। क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अभिषेक गोस्वामी विरोध में नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने भी वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने इस विकास कार्य के लिए पैसे जारी कराए हैं।
विज्ञापन

गुर्जर वार्ड नंबर-आठ में बृजवासी चौक डबुआ के पास वार्ड नंबर एक से दस तक में नाली, सीवरलाइन, इंटरलाॅकिंग टाइल्स व सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 11.50 करोड़ का विकास कार्य होना है। मंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया, कार्यक्रम में मौजूद डबुआ कॉलोनी निवासी अभिषेक गोस्वामी ने काला झंडा दिखाते हुए विरोध में नारे लगाना शुरू कर दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पूरे इलाके के लोग गंदगी, सीवर ओवरफ्लोर, टूटी सड़कों से जूझ रहे हैं। आज तक सांसद नजर नहीं आए। चुनाव आते ही यहां अपना वोट बैंक साधने पहुंच गए। डबुआ थाना पुलिस अभिषेक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें