फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार ने दो खंभे में मारी टक्कर, बिजली बाधित होने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद कार में सवार लोग भाग गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन रोड जवाहर कॉलोनी के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार ने एक के बाद एक दो खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सुबह करीब तीन बजे घटना होने के चलते सड़क पर लोग मौजूद नहीं थे, जिस कारण किसी को हानि नहीं पहुंची है।

यदि यह घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दोनों खंभे क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग को दी। स्थानीय दुकानदार रमेश ने बताया कि उनका घर पास में ही है। रात को जब यह घटना हुई तो वे मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी में दो युवती और दो युवक सवार थे, जोकि घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद सुबह मौके पर जेसीबी की सहायता से टूटे खंभे को हटाया गया और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नए खंभे तुरंत लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही आसपास के इलाकों में बिजली बाधित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटने के चलते लोगों को सुबह दफ्तर जाने में और महिलाओं को गृह कार्य करने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें