फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, दो डिलीवरी बॉय घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना कॉलेज में ऑर्डर देने गए थे दोनों, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एक कार चालक ने सूरजकुंड रोड पर दो डिलीवरी बॉय राहुल व पुनीत को टक्कर मार दी। इसमें दोनों डिलीवरी बॉय घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 29 जून को राहुल की लिखित शिकायत मिलने के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल राहुल को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि पुनीत का उपचार जारी है।

फतेहपुर चंदीला निवासी राहुल कुमार डिलीवरी बॉय का काम करते हैं, राहुल ने शिकायत दी कि 22 जून की रात करीब 9:20 बजे वह अपने साथी पुनीत के साथ मोटरसाइकिल से मानव रचना कॉलेज में ऑर्डर देने गए थे। दोनों कॉलेज के गेट नंबर-4 के सामने ग्राहक से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान सूरजकुंड की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आई कार ने उनकी खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के सिर और पीठ व पुनीत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों घायलों को पहले एक पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें दूसरे निजी अस्पताल, एनआईटी-3 ले गए। पुलिस ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में दोनों को गंभीर चोटें मिलीं। चिकित्सकों ने पुनीत को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया, जबकि राहुल ने प्रारंभ में असहज होने के कारण बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें