फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाले में गिरी कार, लोगों ने चालक को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी के पास हुआ हादसा, लोगों का आरोप नशे में था चालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोहना रोड पर पर्वतीय कॉलोनी के पास एक कार नाले में गिर गई। आस पास मौजूद लोगों ने कार को नाले में गिरते देख चालक को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बताया चालक ने नशा कर रखा था। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।



लोगों ने बताया कि वह ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। तभी एक आल्टो कार नाले के पास से जा रही थी। कार असंतुलित होकर नाले में गिर गई। आस पास मौजूद लोगों ने कार के अंदर फंसे चालक को निकालने की कोशिश की लेकिन कार का अगला हिस्सा पानी में डूब चुका था। इसलिए कार का आगे का हिस्सा नहीं खुल रहा था। इसी वजह से कार के पीछे वाली डिग्गी को खोलकर चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन






कार चालक बल्लभगढ़ सेक्टर 4 का रहने वाला अतुल रहमान भाटी है। लोगों ने बताया कि कार चलाने के दौरान उसने नशा कर रखा था । जिस कारण कार असंतुलित होकर नाले में जा गिरी। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कार मालिक अतुल रहमान भाटी के परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें