फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसपीओ की स्कूटी में टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई
विज्ञापन


शनिवार देर रात दो बजे हुआ था हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के नीचे एसपीओ की स्कूटी में टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परवेज आलम तिलपत गांव का रहने वाला है। हादसे में एसपीओ की मौत हो गई थी और उसकी ई-स्कूटी भी जल गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी परवेज आलम को अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना इलाके में यह हादसा शनिवार देर रात लगभग दो बजे हुआ था। दिल्ली बदरपुर के पास मोलडबंद निवासी इतेंद्र प्रसाद खेड़ीपुल थाने में बतौर एसपीओ तैनात थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद वह ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। एतमादपुर के पास यू-टर्न पर वेन्यू कार चालक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। इससे एसपीओ सड़क पर गिरकर घायल हो गए और टक्कर लगने से उनकी स्कूटी में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इतेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई जितेंद्र प्रसाद की शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। रविवार दोपहर ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले किया। मामले में पकड़े गए आरोपी परवेज आलम से पूछताछ में पता चला कि वो शनिवार देर रात सेक्टर-88 में दोस्त के पास से लौट रहा था। कार चलाते समय झपकी आने के चलते ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें