फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाय से टकराई कार, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर आठ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंवेशी से टकराई कार मंवेशी की मौके पर हुई मौत व 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। सेक्टर आठ के पास एक कार एक्सप्रेसवे पर लावारिस गाय से जा टकराई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कार सवार पिता और उनके बेटे को कोई चोट नहीं आई। हादसे में गाय मौके पर ही मर गई।

घटना सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच की है, जब कार चालक अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। चालक ने बताया कि वह अपनी लेन में चल रहे थे और उनके आगे दो अन्य कारें जा रही थीं। जैसे ही आगे चल रही कारें अचानक मुड़ीं, उनके सामने एक गाय आ गई। यह एक ब्लाइंड स्पॉट की तरह था, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे गाय से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसमें कार चालक की कोई गलती नहीं थी। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा बड़ी समस्या बन गया है। इसी जगह पर महज चार दिन पहले भी गाय की वजह से एक अन्य एक्सीडेंट हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें