फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। डबुआ कॉलोनी स्थित 60 फीट रोड पर देर रात कार ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और तीन सवारियां घायल हो गईं। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

डबुआ के रहने वाले चालक प्रविंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह ऑटो में तीन सवारियों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह 60 फीट रोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनके ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि मैं और ऑटो में बैठी सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक की गति तेज होने के कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पहले उसने एक टेम्पो को टक्कर मारी और उसके बाद ऑटो को टक्कर मार दी। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें