फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अशोका एन्क्लेव सेक्टर-37 के पास गलत दिशा से आ रहे कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी संजीव शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई नितेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 5 सितंबर को उनके भाई संजीव शर्मा बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से घर दिल्ली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अशोका एन्क्लेव सेक्टर-37 के पास उनकी बाइक सामने से गलत दिशा में आ रहे कैंटर से टकरा गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें