फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करंट लगने से कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 58 थाना एरिया में एक कैंटर के चालक की करंट लगने से मौत हो गई। वह कैंटर पर लगे तिरपाल को हटा रहा था तभी ऊपर से गुजर रही लाइन से उसे करंट लग गया। मृतक देवेंद्र चरखी दादरी का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार को सेक्टर-25 की एक कंपनी में कैंटर से सामान लेकर आया था। कैंटर को खड़ा कर वह ऊपर ढंके तिरपाल को हटा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से उसे करंट लग गया और मौके पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। कंपनी अधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतक के परिवार को भी हादसे की सूचना दी गई। शुक्रवार को परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें