फरीदाबाद। सराय टोल के पास कार में कैंटर की साइड लगने के बाद विरोध जताना नोएडा निवासी युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कैंटर चालक ने गाली-गलौज करते हुए युवक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
घटना 23 सितंबर शाम की है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट में चार चोटें मिलीं। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने जांच के बाद 27 सितंबर को कैंटर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर निवासी तुषार आदित्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को शाम करीब पांच बजे वह अपनी कार से फरीदाबाद आ रहे थे। सराय टोल के पास पीछे से आए कैंटर ने उनकी कार के दाहिने पिछले दरवाजे पर साइड मार दी। इससे कार में खरोंच आ गई। तुषार ने कार से उतरकर चालक को वाहन सावधानी से चलाने के लिए कहा था। संवाद