सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के बैनर तले लोगों ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के बैनर तले यहां के नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने इस हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। यहां पर पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों से मारे गए निर्दोष लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
लोगों ने सभा में कहा कि आतंकवादी समाज में भय का वातावरण बना कर नफरत पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर सरकार से तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस घटना में कई सैलानियों की दर्दनाक मौत हुई है। किसी ने अपने भाई को तो किसी ने अपने बेटे को और किसी ने अपने पति को खोया है। यह सबसे बड़ी त्रासदी है। जम्मू कश्मीर में आम लोग पर्यटन स्थलों में आते -जाते हैं। यहां पर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए। इस मौके पर सभा के प्रधान जगदीश अधाना, महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, सह सचिव ओम प्रकाश, जगदीश प्रभाकर, मधु, संतराम सोलंकी, सुरेंद्र कुमार,जय ओम गुप्ता, पूनम, रेखा, सपना, रमा, अभिषेक, सरोज बंसल, इंदिरा, चंदन सिंह, हेमलता, सीमा, बिजेंदर गर्ग, जगदीश गर्ग, नवीन गर्ग, ब्रिज लाल बिज, संदीप बीज, अश्वनी बीज, गजेंद्र दीक्षित आदि उपस्थित रहे।