फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनीषा हत्याकांड को लेकर कस्बे के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। मनीषा हत्याकांड के विरोध में बृहस्पतिवार देर शाम कस्बा पिनगवां की अनाज मंडी से 36 बिरादरी के करीब 150 युवाओं ने पटवार घर, पंडित मोहल्ला व जाटव मोहल्ले से होते हुए ढाणा मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला। बाद में सभी ने रोष प्रकट करते हुए वापस अनाज मंडी पहुंचकर कैंडल मार्च का समापन किया और मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी किसी बहन या बेटी के साथ ऐसा दुस्साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर रोष प्रकट करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। कैंडल मार्च में मोनू प्रजापति, मोहित प्रजापति, बाबु राम, नितेश बजरंगी, दलीप बजरंगी, अरुण तंवर, टिंकू सिंगला व नमन तनेजा प्रमुख रूप से रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें