फरीदाबाद। उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में स्माइल कार्यक्रम और लाडो लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों की संख्या और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्माइल कार्यक्रम के तहत जिले में भीख मांगने वाले व्यक्तियों एवं बच्चों के व्यापक पुनर्वास के लिए विस्तृत सर्वे किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए व्यक्तियों और बच्चों को उनकी श्रेणी के अनुसार संबंधित पुनर्वास केंद्रों में रखने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्डों में वार्डवार और ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। ब्यूरो