फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद व काबुलपुर में जन सुरक्षा योजनाओं पर ग्रामीणों को दी गई जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्तीकरण अभियान के अंतर्गत शाहाबाद एवं काबुलपुर ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शाहाबाद ग्राम पंचायत में यह शिविर केनरा बैंक, तिगांव शाखा द्वारा आयोजित किया गया। वहीं, काबुलपुर ग्राम पंचायत में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, जसाना शाखा ने किया गया।

शिविर में ग्रामीणों को सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं निष्क्रिय जन धन खातों के पुनः सक्रियकरण के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर जोखिमों के मद्देनजर शिविर में डिजिटल धोखाधड़ी रोकथाम पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन भी किया गया। इसमें आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, फ्रॉड से बचने के उपाय और बैंकिंग लेनदेन में सतर्कता बरतने संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

आयोजित वित्तीय समावेशन शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत निष्क्रिय खातों की केवाईसी पुनः सत्यापन की प्रक्रिया में 10 खातों को कवर किया गया। वहीं, बिना बैंक खाता वाले 19 वयस्कों के खाते खोले गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 23 तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 26 नामांकन किए गए।
विज्ञापन


अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 12 व्यक्तियों ने नामांकन करवाया गया। साथ ही, सभी खाताधारकों की केवाईसी प्रक्रिया दोबारा पूरी करते हुए 12 मामलों में पुन: सत्यापन किया गया। जिन खातों में नामांकन लंबित था, उनमें से 11 खातों में नामांकन अद्यतन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें