फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छांयसा। मोहना गांव में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टैगोर द एनिमल केयर एनजीओ द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई गोरक्षा दल से जुड़े मुकेश द्वारा की गई शिकायत के बाद शुरू की गई। शिकायत में गांव में लावारिस कुत्तों से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया था।

शिकायत मिलने के बाद एनजीओ की टीम मोहना गांव पहुंची और कुत्तों को पकड़ने का कार्य शुरू किया। टीम द्वारा पकड़े गए कुत्तों को एनजीओ के सेंटर ले जाया जाएगा, जहां उनका वैक्सीनेशन और रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनजीओ से जुड़े ललित भाटी ने बताया कि कुत्तों को लगभग सात दिनों तक सेंटर में रखा जाएगा। इस दौरान उनका पूरा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और जरूरी टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सभी कुत्तों को दोबारा उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें