फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने श्रमिकों संग मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, बांटी मिठाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रमिक, नागरिक, स्वयंसेवी संगठन, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के साथ श्रमिकों को सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने और जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा समाज को जोड़ने और मानवता को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाज के वंचित वर्ग, श्रमिकों और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई जो दो अक्तूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें स्वच्छता अभियान एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, युवाओं के लिए खेलकूद एवं संवाद कार्यक्रम शामिल है। वहीं, गांधी जयंती पर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। गोयल ने बताया कि यह अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छता मंत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन को समाज में लागू करने का प्रयास है।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान समाज के अंतिम छोर पर बैठे श्रमिकों के बीच लड्डू वितरित कर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान श्रमिकों, नागरिकों और स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सेवा, स्वच्छता और समाजहित के कार्यों में भाग लेने का संकल्प दोहराया और कार्यक्रम को सफलता दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें