फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : जयपुर, आगरा सहित छह रूटों पर रोडवेज ने शुरू की बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। रोडवेज डिपो से लोगों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार से छह रूटों पर बस की सेवा शुरू कर दी गई है। लॉकडाउन के बाद से ही सभी रूट बंद पड़े थे। कुछ रूटों को अनलॉक-1 में शुरू किया गया था, लेकिन सवारियां ना मिलने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा था। अब अनलॉक-2 में विभाग अपने सभी रूटों को शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आगरा, जयपुर, मथुरा के अलावा झज्जर, महम और रोहतक रूट शुरू कर दिए गए। ये सभी रूट लॉकडाउन के बाद से बंद पड़े थे। आगरा और मथुरा रूट पर मांग अधिक होने के चलते इस रूट पर पांच बसें चलाई गई हैं। इस रूट के लिए बसें सुबह साढ़े पांच बजे से मिलेंगी। जयपुर के लिए एक बस सुबह 5.40 मिनट पर, रोहतक के लिए दोपहर 12 बजे एक बस, महम के लिए 12.30 बजे एक बस, झज्जर के लिए एक बजे से एक बस शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सवारियों की संख्या अधिक होने पर ओर बसें बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें