फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से अयोध्या के लिए चलाई जाएगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की नागरिक-केंद्रित नीतियों के तहत नई बस सेवा शुरू
विज्ञापन

एनआईटी फरीदाबाद मंगल सेन बस अड्डा से शाम साढ़े चार बजे होगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नागरिकों की सुविधा और राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद से अयोध्या के लिए नई बस सेवा 17 अक्तूबर से प्रारंभ की जा रही है। जीएम शिखा ने बताया कि इस सेवा के तहत यात्री एनआईटी फरीदाबाद मंगल सेन बस अड्डा से अयोध्या तक आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की नागरिक-केंद्रित नीतियों और पर्यटन व तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वह निर्धारित समय पर बस सेवा का लाभ उठाएं और सुरक्षित, सुविधाजनक और समयनिष्ठ यात्रा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बस सेवा का मार्ग एनआईटी फरीदाबाद मंगल सेन बस अड्डा- बल्लभगढ़ – पलवल – आगरा – कानपुर – लखनऊ – अयोध्या निर्धारित किया गया है। फरीदाबाद मंगल सेन बस अड्डा से शाम को साढ़े चार बजे, बल्लभगढ़ 5 बजे, पलवल 5:30 बजे, आगरा 9:30 बजे, कानपुर सुबह के 3:30 बजे, लखनऊ 5:00 बजे और अयोध्या 8:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस सेवा के लिए निर्धारित किराया बल्लभगढ़ से आगरा 234 रुपये, बल्लभगढ़ से इटावा 427 रुपये, बल्लभगढ़ से कानपुर 650 रुपये और बल्लभगढ़ से अयोध्या 983 रुपये तय किया गया है। इसी प्रकार वापसी मार्ग पर अयोध्या से शाम को पांच बजे रवाना होगी। लखनऊ 8:00 बजे, कानपुर 9:30 बजे, आगरा 3:00 बजे और बल्लभगढ़ 8:45 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें