फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव कोराली में निर्माण कार्य के कारण तीन महीने से बंद है 916 रूट की बस सेवा

विज्ञापन
तीन महीने से चल रहा कोराली गांव के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा। सिटी बस का संचाल
विज्ञापन
ग्रामीणों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना, लग रहा अतिरिक्त समय और ज्यादा पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव कोराली में मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पिछले तीन महीने से अधूरा होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते गांव तिगांव से कोराली जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे बल्लभगढ़ बस डिपो से संचालित होने वाली 916 रूट की सिटी बस सेवा भी प्रभावित हो गई है। इस रूट पर बसों का संचालन बंद होने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त खर्च और समय दोनों झेलने पड़ रहे हैं।



एफएमडीए की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें रूट नंबर 916 महत्वपूर्ण माना जाता है, जो बल्लभगढ़ बस डिपो से तिगांव, कोराली होते हुए यमुना किनारे बसे गांव अरुआ चांदपुर तक जाता है। लेकिन कोराली में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे मुख्य द्वार के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर बसों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन



विभाग इस रूट पर चार बसों का संचालन करता था, लेकिन वर्तमान में बसें केवल तिगांव तक ही चलाई जा रही हैं। तिगांव से आगे जाने वाले यात्रियों को ऑटो और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य द्वार का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। यदि कार्य समय पर पूरा कर लिया जाता तो लोगों को इतनी लंबी अवधि तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द 916 रूट की बस सेवा बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें