संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव से मंझावली की सड़क का निर्माण कार्य पिछले एक महीने से चल रहाहै। निर्माण कार्य की वजह से बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली जाने वाली 909 रूट की बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब इस रूट पर चलने वाली बसों को 913 रूट पर चलाया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के बंद होने के कारण लोगों को ऑटों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऑटो वाले मजबूरी का फायदा उठाते हुए दोगुना किराया वसूल रहे हैं। सिटी बस इंचार्ज अंकित त्यागी का कहना है कि सड़क बनने के बाद सिटी बस सेवा इस रूट पर फिर से शुरू हो जाएगी।