फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मांदकौल गांव जाने वाली बस अस्थायी रूप से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के कारण सवारियों की संख्या हो गई थी कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो से मांदकौल गांव के लिए शुरू की गई रोडवेज की बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। बस के बंद होने से बल्लभगढ़ के साथ पलवल के यात्रियों को काफी परेशानी होगी। बस को बंद करने का मुख्य करण मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य है। उसी की वजह से बस में यात्रियों की संख्या बहुत कम थी।

करीब दो साल पहले बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से पलवल स्थित मांदकौल गांव के लिए बस सेवा का संचालन किया गया था। यह बस सुबह पलवल से बल्लभगढ़ बस स्टैंड के लिए रवाना होती थी। इसके चलने से जहां एक ओर पलवल के यात्रियों को सुविधा हो रही थी। वहीं मांदकौल और जनौली गांव जाने वाले लोगों को भी फायदा मिल रहा था। यह बस प्रतिदिन सुबह व शाम को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से मोहना रोड के रास्ते ऊंचा गांव से सेक्टर 62, सेक्टर 65, साहुपुरा, सुनपेड़, डीग, फतेहपुर बिल्लौच से मांदकौल, जनौली, नया गांव होते हुए पलवल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों की कमी के कारण लिया फैसला
पिछले एक साल से मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से गुप्ता होटल चौक के बाद रोड को बंद कर दिया गया। जिस वजह से बस बल्लभगढ़ डिपो से ऊंचागांव की बजाय कैली गांव से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते गांव साहूपूरा के रास्ते गांव सुनपेड से गांव फतेहपुर के रास्ते मांदकौल को जाती थी। निर्माण कार्य के चलते रूट बदलने की वजह से यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली। इसी कारण बस को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि मोहना रोड बंद होने की वजह से बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। कार्य पूरा होने के बाद बस को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें