- सेक्टर-29 फायर स्टेशन की दमकल टीम ने करीब 30 मिनट में बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-59 क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक निजी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस कंपनी स्टाफ को छोड़ने के बाद पार्किंग से निकली थी। घटना के दौरान बस में चालक व परिचालक ही मौजूद थे। ऐसे में दोनों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। अगर बस में कंपनी का स्टाफ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सेक्टर-59 स्थित गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर निजी बस कंपनी की पार्किंग से निकलकर स्टाफ ड्राप पॉइंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस में तेज धुआं भर गया। चालक ने तुरंत बस रोकी और दरवाजा खोलकर चालक व परिचालक नीचे उतर गए। चालक ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से सब फायर ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना कर दिया था। बस को एक निजी कंपनी की ओर से स्टाफ काे लाने-ले जाने के लिए लगाया हुआ था।