फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दस एकड़ क्षेत्र में बने 47 ढांचों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झाड़सेंतली में 40 डीपीसी, चहारदीवारी, एक निर्माणाधीन भवन व दो तैयार ढांचों को ध्वस्त किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव झाड़सेंतली की राजस्व सीमा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला नगर योजनाकार ने कार्रवाई करते हुए व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। करीब दस एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध कॉलोनी में निर्मित और निर्माणाधीन ढांचों को चिन्हित कर गिराया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 40 डीपीसी, चहारदीवारी, एक निर्माणाधीन भवन व दो तैयार ढांचों को ध्वस्त किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई और पूरे अभियान की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। जिला नगर योजनाकार अधिकारी यजन ने बताया कि बिना वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित करने और निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध निर्माण गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और राजस्व क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति की पूरी जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके। लधियापुर में भी 13 एकड़ में बसी अवैध कालॉनी पर कार्रवाई की गई, जिसमें 38 डीपीसी सहित कई निर्माण ढहाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें