तीन एकड़ क्षेत्र में निर्माण किए गए ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने गांव करनेरा के राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की । इस दौरान करीब तीन एकड़ और सात एकड़ में विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डीटीपी की टीम ने सात अवैध स्ट्रक्चर, करीब 40 डीपीसी, पांच बाउंड्री वॉल और कच्ची सड़क के नेटवर्क को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी यजन के अनुसार ये कॉलोनियां बिना अनुमति के विकसित की जा रही थीं, जो नियमों के खिलाफ है। इसलिए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।