फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुरेशीपुर गांव में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले के कुरेशीपुर गांव की रेवेन्यू एस्टेट में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई दो अवैध कॉलोनियों में की गई, जो करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। अभियान के दौरान कुल 10 स्ट्रक्चर, जिनमें कुछ पूर्ण और कुछ आंशिक रूप से निर्मित थे, ध्वस्त कर दिए गए। इसके अलावा 130 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और 10 चारदीवारियों को भी गिरा दिया गया।



प्रशासन की टीम पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और बिना किसी विरोध के कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से योजना के तहत कॉलोनियां बसाई जा रही थीं, जिसे लेकर पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह सख्त कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें