फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, दूसरे का मकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि माफियाओं और आदतन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

झाड़सा गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने शुक्रवार को भूमि माफियाओं और आदतन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत एक आरोपी के अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं दूसरे आरोपी के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
पुलिस ने दावा किया कि यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 12 मामले दर्ज हैं। आरोपी नवीन उर्फ ढाबा, जो गांव झाड़सा का निवासी है, उसके लगभग 100 वर्ग गज के अवैध मकान को एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने संबंधित विभागों के समन्वय से सील किया। नवीन उर्फ ढाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गुरुग्राम में चार मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राजेश उर्फ राजू, जो गांव झाड़सा का रहने वाला है, उसके लगभग 200 वर्ग गज के अवैध मकान को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने प्रशासन दस्ते की मदद से ध्वस्त किया। राजेश उर्फ राजू पर एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों के आठ मामले दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई संबंधित विभागों के साथ मिलकर की गई। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह अपराध और अवैध कब्जों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। यह कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है। एसीपी क्राइम नवीन कुमार ने बताया कि आदतन अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ऐसे सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें